नगरीय निकाय चुनाव को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर चुनावी व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

सबसे पहले बुहाना में मतदान दलों के रवानगी स्थल का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों से यहां मतदान दलों की रवानगी और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई।

इसके बाद संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर चुनाव व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मतदान केन्द्रों की सुरक्षा व्यवस्था देखी

कलेक्टर और एसपी ने कस्बा बुहाना में विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

अधिकारियों को मतदान के दौरान मतदाताओं और मतदान दलों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

सिंघाना में भी हुई चुनाव तैयारियों की समीक्षा

इसके पश्चात सिंघाना में संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए।

सिंघाना में भी मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की स्थिति देखी गई।

चिड़ावा में कानून-व्यवस्था पर फोकस

इसी क्रम में चिड़ावा में अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। इसमें नगरीय निकाय चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था, मतदान केन्द्रों की सुरक्षा और अन्य आवश्यक तैयारियों को लेकर विस्तार से समीक्षा की गई।

जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया के दौरान आपसी समन्वय बनाए रखते हुए जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।

स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के निर्देश

जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित विभागों और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की जाएं।

उन्होंने स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय के साथ काम करने पर जोर दिया।

इस दौरान संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...