चिड़ावा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा, सुशासन और जनसंवाद के सफर को समर्पित ‘वडनगर से वाराणसी (काशी) सेवा संकल्प यात्रा’ के चिड़ावा पहुंचने पर बाईपास क्षेत्र में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यात्रा में शामिल सदस्यों का स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

वडनगर से शुरू होकर काशी तक जाएगी यात्रा

जानकारी के अनुसार, यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मभूमि वडनगर से शुरू होकर उनकी कर्मभूमि वाराणसी (काशी) तक जाएगी।

यात्रा का उद्देश्य सेवा, समर्पण, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े संदेश को लोगों तक पहुंचाना तथा समाज के अंतिम छोर तक सेवा भावना और जनभागीदारी को बढ़ावा देना बताया गया है।

यात्रा विभिन्न राज्यों से होकर गुजर रही है और इस दौरान लोगों को सेवा एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया जा रहा है।

गुजरात सांसद चन्दू भाई सेवरा का स्वागत

चिड़ावा बाईपास पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान यात्रा में शामिल गुजरात के सांसद चन्दू भाई सेवरा का नगर मंडल महामंत्री अंकित भगेरिया और पार्षद प्रतिनिधि अमित कुठनिया ने स्वागत किया।

इस दौरान यात्रा में शामिल सदस्यों का अभिनंदन किया गया और सेवा तथा जनसहभागिता के महत्व पर चर्चा हुई।

कार्यक्रम में स्थानीय कार्यकर्ता और अन्य लोग भी मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Manish Sharma is a News Author covering Chirawa. He is committed to providing accurate, timely, and reliable coverage of local news, including civic issues, government updates, education, crime, politics,...