Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / हिन्दू समाज को सामर्थशाली, चरित्रवान और समरस बनना जरूरी- भगतसिंह

,

हिन्दू समाज को सामर्थशाली, चरित्रवान और समरस बनना जरूरी- भगतसिंह

Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) : हिन्दू समाज को सामर्थशाली, चरित्रवान और समरस बनना जरूरी- भगतसिंह

झुंझुनू , जिला मुख्यालय के रविबस्ती क्षेत्र में रविवार को ‘विराट हिंदू महासम्मेलन’ एवं ‘भव्य कलश यात्रा’ का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से संपन्न हुआ।
कलश यात्रा प्रिंस इंटरनेशनल स्कूल तक निकाली गई, जिसने पूरे शहर को भक्तिमय और समरसता के वातावरण में रंग दिया।

 कलश यात्रा और समरसता का महायज्ञ

कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कलश यात्रा से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने मंगल कलश धारण कर सहभागिता निभाई।
इसके पश्चात आयोजित ‘समरसता का महायज्ञ’ में समाज की एकजुटता और धार्मिक चेतना पर बल दिया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। अंत में विशाल भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

 समाज को दिशा देने वाले परिवारों का सम्मान

महासम्मेलन के दौरान समाज को नई दिशा देने वाले परिवारों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जो आयोजन का मुख्य आकर्षण रहा।
इनमें

  • चार से अधिक बच्चों वाले युवा परिवार,

  • 25 वर्ष की आयु से पूर्व सभी बच्चों का विवाह संपन्न कराने वाले परिवार,

  • स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाले,

  • पर्यावरण संरक्षण, संयुक्त परिवार परंपरा और धार्मिक जागृति फैलाने वाले परिवार शामिल रहे।

साथ ही निस्स्वार्थ भाव से समाज सेवा में जुटी महिलाओं को भी मंच पर सम्मानित किया गया।

 हिंदू समाज को सामर्थशाली बनने का आह्वान

जिला प्रचारक भगत सिंह ने अपने संबोधन में कहा

हिंदू समाज को सामर्थशाली, चरित्रवान और समरस बनना होगा। हमें अपनी पुरानी संस्कृति की रक्षा, संयुक्त परिवार, पेड़ लगाओ अभियान, प्लास्टिक के कम उपयोग और निस्वार्थ देश सेवा को अपनाना चाहिए।

 मुख्य व विशिष्ट अतिथि

कार्यक्रम में फूल सिंह, हरिराम और शिशुपाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथियों में निर्मल कालेर, महेंद्र सिंह, बिशनराम सैनी, चौथमल, राजबाला कुंवर, संगिता और पिंकी शामिल रहीं।
मंच संचालन ममता द्वारा सफलतापूर्वक किया गया।