राजस्थान प्रदेश कांग्रेस संगठन ने जिला कांग्रेस कमेटी का गठन करते हुए नूआ निवासी जाकिर झुनझुनूवाला को झुंझुनूं जिला कांग्रेस का प्रवक्ता नियुक्त किया है। यह नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा और जिला कांग्रेस अध्यक्ष रीटा चौधरी की सहमति से की गई है।
जिला कांग्रेस कमेटी की घोषणा प्रदेश संगठन महामंत्री ललित तूनवाल द्वारा शनिवार, 1 अगस्त को जारी की गई।
पहले भाजपा में निभा चुके हैं जिम्मेदारी
जाकिर झुनझुनूवाला पूर्व में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रह चुके हैं। बाद में उन्होंने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी।
वर्तमान में वे जनहित एकता समिति के अध्यक्ष के रूप में भी सक्रिय हैं।
सामाजिक कार्यों से भी जुड़ी रही पहचान
जाकिर झुनझुनूवाला की पहचान एक प्रखर वक्ता और समाजसेवी के रूप में भी रही है। उनकी नियुक्ति के बाद समर्थकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी।






