वनपाल भर्ती परीक्षा 28 जून: 23 केंद्रों पर 6504 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, जानिए जरूरी नियम

चूरू राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 28 जून को आयोजित होने वाली वनपाल सीधी भर्ती परीक्षा-2026 की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में गुरुवार को जिला परिषद सभागार में परीक्षा से जुड़े पर्यवेक्षकों, केंद्राधीक्षकों, उप समन्वयकों एवं अतिरिक्त केंद्राधीक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान दक्ष प्रशिक्षक प्रमेन्द्र शर्मा (सहायक निदेशक) एवं जगदीश खेड़ीवाल ने परीक्षा संचालन से जुड़े सभी दिशा-निर्देशों की विस्तार से जानकारी दी।

जिले में 23 परीक्षा केंद्र, 6504 अभ्यर्थी होंगे शामिल

जिले में कुल 23 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी, जहां 6504 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक एक ही पारी में आयोजित की जाएगी।

अभ्यर्थियों के लिए जारी हुए अहम निर्देश

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के निर्देशानुसार अभ्यर्थियों को निर्धारित ड्रेस कोड में परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा।

अभ्यर्थी अपने साथ ई-प्रवेश पत्र, फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र, नवीनतम रंगीन फोटो तथा नीला पारदर्शी पेन ही ले जा सकेंगे। परीक्षा केंद्र में किसी भी प्रकार के आभूषण पहनकर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

OMR शीट में पांचवां विकल्प भरना अनिवार्य

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थी ओएमआर शीट में किसी भी प्रश्न का गोला खाली नहीं छोड़ सकते। यदि कोई प्रश्न हल नहीं करना चाहते हैं, तो उन्हें पांचवें विकल्प का चयन करना होगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को 10 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा।

सुरक्षा व्यवस्था रहेगी सख्त

परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले सभी अभ्यर्थियों की हैंड हेल्ड मशीन से गहन जांच की जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान कंट्रोल रूम संचालन और सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान को लेकर भी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

Live Updates
14:50 (IST) 26 Jun 2026
Churu Update : बालाजी मंदिर में चोरी का खुलासा: 11 चांदी के छत्र बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

सरदारशहर के इच्छापूर्ण टंकी बालाजी मंदिर में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 11 चांदी के छत्र बरामद हुए हैं और पूछताछ में अन्य मंदिरों में चोरी की वारदातें कबूल करने की बात सामने आई है।

03:26 (IST) 26 Jun 2026
Churu Update :हेल्प डेस्क पर प्रकरणों का हो समुचित डेटा संधारण, शिविर के दिन ही निस्तारण के हों समग्र प्रयास

जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने शिविर में गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया और विभागीय अधिकारियों को आमजन को अधिकतम लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...