झुंझुनूं के गोवला गांव के कुलदीप सिंह ने NEET UG में हासिल की ऑल इंडिया रैंक 6784, गांव में खुशी की लहर
झुंझुनूं। जिले के गोवला गांव निवासी कुलदीप सिंह, पुत्र महेंद्र सिंह, ने NEET UG 2026 परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 6784 हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। परिणाम घोषित होने के बाद गांव में खुशी का माहौल है।
माता और दादी को दिया सफलता का श्रेय
अपनी इस उपलब्धि पर कुलदीप सिंह ने सफलता का श्रेय अपनी माता और दादी को देते हुए कहा कि उनके प्रोत्साहन, मार्गदर्शन और आशीर्वाद ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
गांव में खुशी का माहौल
कुलदीप सिंह की सफलता की खबर मिलते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों, ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक उपलब्धि बताया।






