झुंझुनूं (शेखावाटी लाइव): शेखावाटी अंचल के निवासियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी और राहत भरी खबर है। झुंझुनूं शहर के गणपति नगर, मंडावा रोड स्थित ढूकिया हॉस्पिटल (Dhukiya Hospital) अब Fully NABH Accredited Superspeciality Hospital के रूप में क्षेत्रवासियों को विश्वस्तरीय और अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रहा है। अस्पताल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के मरीजों को महानगरों (जयपुर, दिल्ली) जैसी उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं अत्यंत सुलभ और किफायती दर पर स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है।

ढूकिया हॉस्पिटल झुंझुनूं मॉडर्न ऑपरेशन थिएटर व मेडिकल सुविधाएं
ढूकिया हॉस्पिटल, झुंझुनूं – अत्याधुनिक मॉडर्न ऑपरेशन थिएटर एवं न्यूरो ट्रॉमा सेंटर

प्रमुख सुपरस्पेशलिटी विभाग एवं विशेषज्ञ डॉक्टर्स

ढूकिया हॉस्पिटल में अनुभवी एवं वरिष्ठ विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा गंभीर एवं जटिल बीमारियों का आधुनिक तकनीक से उपचार किया जाता है:

  • न्यूरो सर्जरी एवं न्यूरो आईसीयू विभाग:
    डॉ. जोगिंदर सिंह (MBBS, M.Ch. Neuro Surgery) – मस्तिष्क एवं नसों से संबंधित सभी बीमारियों का उपचार। ब्रेन हेमरेज, लकवा (Paralysis), सिर की गंभीर चोट, रीढ़ की हड्डी (Spine Surgery) व ट्यूमर का सफल ऑपरेशन। गंभीर मरीजों के लिए 24 घंटे वेंटिलेटर युक्त अत्याधुनिक ICU।
  • गैस्ट्रो एवं लीवर रोग विभाग (झुंझुनूं में एकमात्र स्थायी सुपरस्पेशलिटी सेवा):
    डॉ. नवीन महला (DM Gastro) – पेट, आंत, पैंक्रियाज एवं लीवर रोग विशेषज्ञ। पेट दर्द, गैस, अल्सर, पीलिया, फैटी लीवर, कब्ज व एसिडिटी का इलाज। अस्पताल में एंडोस्कोपी (Endoscopy), कोलोनोस्कोपी (Colonoscopy) एवं ERCP की इन-हाउस अत्याधुनिक सुविधा उपलब्ध है, जिससे पित्त नली की पथरी व जटिल रोगों का बिना चीरफाड़ उपचार संभव है।
  • यूरोलॉजी एवं लेजर पथरी ऑपरेशन विभाग:
    डॉ. विजय ओला (DrNB Urology) – गुर्दे की पथरी, प्रोस्टेट ग्रंथि (Prostate), पेशाब में रुकावट व मूत्र रोगों का इलाज। आधुनिक लेजर तकनीक व RIRS (Retrograde Intrarenal Surgery) द्वारा बिना किसी बड़े चीरे के किडनी स्टोन का सुरक्षित और दर्द-रहित ऑपरेशन।
  • जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जरी विभाग:
    डॉ. अमित चौधरी (MS General Surgery) – अपेंडिक्स, हर्निया, बवासीर (Piles), फिशर, फिस्टुला, गॉलब्लेडर स्टोन, थायरॉइड व शरीर की गांठों का दूरबीन व आधुनिक तकनीक से सुरक्षित ऑपरेशन।
  • जनरल मेडिसिन व फिजिशियन विभाग:
    डॉ. विनोद जांगीर (MD Physician) – मौसमी बुखार, अनियंत्रित डायबिटीज (शुगर), हाई ब्लड प्रेशर, थायरॉइड, अस्थमा, सांस की बीमारी व हृदय रोग का संपूर्ण उपचार एवं स्वास्थ्य परामर्श।
  • हड्डी, नस एवं जोड़ प्रत्यारोपण विभाग:
    डॉ. रामनिवास स्वर्णकार (MS Ortho) – घुटना व कूल्हा जोड़ प्रत्यारोपण (Total Knee & Hip Replacement), कॉम्प्लेक्स फ्रैक्चर, गठिया बाय, साइटिका व कमर-गर्दन दर्द का सफल उपचार।
  • स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग:
    डॉ. मोनिका ढूकिया – महिलाओं के समस्त रोगों का निदान, सुरक्षित सामान्य व सिजेरियन प्रसव (Delivery), हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी मैनेजमेंट एवं सोनोग्राफी सुविधा।
  • न्यूरो व ऑर्थो फिजियोथेरेपी विभाग:
    डॉ. देवेंद्र मारवाल (MPT Neurology) – लकवा, जोड़ों के दर्द, कमर-गर्दन दर्द व ऑपरेशन के बाद शीघ्र रिकवरी हेतु आधुनिक रिहैबिलिटेशन सेवाएं।
  • आयुर्वेद एवं पंचकर्म चिकित्सा विभाग:
    डॉ. विवेक सिहाग (BAMS, PGDIP) – प्राकृतिक आयुर्वेदिक उपचार एवं पंचकर्म थेरेपी द्वारा पुरानी बीमारियों का जड़ से निवारण।
ढूकिया हॉस्पिटल झुंझुनूं विशेषज्ञ डॉक्टर्स टीम
विशेषज्ञ डॉक्टर्स परामर्श व ओपीडी सेवाएं
ढूकिया हॉस्पिटल झुंझुनूं इन-हाउस सुविधाएं
24 घंटे इमरजेंसी, ब्लड सेंटर व जांच सुविधाएं

इन-हाउस अत्याधुनिक जांच एवं आपातकालीन सुविधाएं

मरीजों को एक ही छत के नीचे त्वरित जांच और इलाज मिल सके, इसके लिए ढूकिया हॉस्पिटल में संपूर्ण डायग्नोस्टिक सेटअप स्थापित किया गया है:

  • 24×7 इमरजेंसी एवं न्यूरो ट्रॉमा सेंटर – किसी भी समय आपातकालीन दुर्घटना व गंभीर स्थिति में त्वरित उपचार।
  • 32 स्लाइस सीटी स्कैन (32 Slice CT Scan)डिजिटल एक्स-रे मशीन।
  • अत्याधुनिक पैथोलॉजी लैब – 24 घंटे रक्त, यूरिन व बायोकेमिस्ट्री जांच सुविधा।
  • स्वयं का अधिकृत ब्लड सेंटर – 24 घंटे ब्लड, प्लाज्मा व प्लेटलेट्स की उपलब्धता।
  • अल्ट्रा-मॉडर्न मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर (Modular OT) – 100% इन्फेक्शन-फ्री सर्जिकल वातावरण।
  • एडवांस्ड एंडोस्कोपी, कोलोनोस्कोपी एवं ERCP सुइट

सभी प्रमुख सरकारी योजनाओं में कैशलेस इलाज

ढूकिया हॉस्पिटल में राज्य व केंद्र सरकार की प्रमुख स्वास्थ्य योजनाओं के तहत पात्र लाभार्थियों को पूर्णतः निःशुल्क व कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध है:

  • RGHS (राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम – सरकारी कर्मचारियों एवं पेंशनर्स हेतु)
  • मुख्यमंत्री आयुष्मान जीवन रक्षा / आयुष्मान भारत योजना
  • ECHS (पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों हेतु)
  • ESIC एवं सभी प्रमुख प्राइवेट मेडिक्लेम / TPA बीमा पॉलिसियां।

विशेष सेवा: भर्ती मरीजों व परिजनों हेतु निःशुल्क भोजन

मरीजों की सेवा और मानवीय दृष्टिकोण को प्राथमिकता देते हुए ढूकिया हॉस्पिटल प्रबंधन द्वारा अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों एवं उनके तीमारदारों (Attendants) के लिए पौष्टिक एवं निःशुल्क भोजन (Free Food Facility) की विशेष व्यवस्था की गई है, जिससे ग्रामीण व दूर-दराज से आने वाले परिवारों को भोजन की चिंता न रहे।

अस्पताल परिसर एवं सुविधाओं की झलकियां


संपर्क सूत्र एवं पता (Hospital Contact & Location):

  • अस्पताल का नाम: ढूकिया हॉस्पिटल (Fully NABH Accredited Superspeciality Hospital)
  • पता: गणपति नगर, मंडावा रोड, झुंझुनूं (राजस्थान) – 333001
  • हेल्पलाइन व इमरजेंसी नंबर: 01592-294054, 7071212345
  • सेवाएं: 24 घंटे इमरजेंसी, एम्बुलेंस व इनडोर सुविधाएं उपलब्ध।
Best JEE Coaching Jhunjhunu City