नई दिल्ली। बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है। रविवार, 27 सितंबर 2026 को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे।

वित्त मंत्रालय ने यह फैसला 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल और उससे पहले 26 व 27 सितंबर के सप्ताहांत अवकाश को देखते हुए लिया है। सरकार का कहना है कि इससे ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतें लंबे समय तक प्रभावित होने से बचेंगी।

RBI ने भी दी संचालन की मंजूरी

भारतीय रिजर्व बैंक ने 27 सितंबर को बैंक शाखाओं, कार्यालयों, ATM से जुड़ी शाखाओं और करेंसी चेस्ट को पूरी तरह चालू रखने की मंजूरी दी है।

इसलिए 27 सितंबर को बैंकिंग से जुड़े जरूरी काम निपटाने के लिए ग्राहकों को सार्वजनिक क्षेत्र और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में सामान्य कार्यदिवस की तरह सेवाएं मिलने की व्यवस्था की गई है।

28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित है बैंक हड़ताल

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 28 से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल प्रस्तावित की है। सरकार के अनुसार इससे पहले 11 सितंबर को एक दिवसीय हड़ताल भी हो चुकी है।

वित्त मंत्रालय के अनुसार प्रस्तावित हड़ताल का एक प्रमुख मुद्दा पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग है। सरकार और बैंक प्रबंधन ने यूनियनों से प्रस्तावित हड़ताल स्थगित करने की अपील भी की है।

ग्राहकों के लिए क्यों अहम है 27 सितंबर?

यदि 27 सितंबर को बैंक बंद रहते और इसके बाद 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित हड़ताल होती, तो सप्ताहांत और हड़ताल के कारण बैंकिंग सेवाओं में लगातार कई दिनों तक व्यवधान की स्थिति बन सकती थी।

इसी को देखते हुए सरकार ने 27 सितंबर रविवार को बैंक खोलने की व्यवस्था की है, ताकि ग्राहक अपनी जरूरी बैंकिंग आवश्यकताएं पूरी कर सकें।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...