राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने संयुक्त CSIR-UGC NET परीक्षा के सभी 5 विषयों की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपनी फाइनल आंसर की ऑनलाइन देख सकते हैं।
उम्मीदवारों को इसके लिए संबंधित आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपने पहचान पत्र की जानकारी का उपयोग कर लॉगिन करना होगा।
पांचों विषयों की अंतिम कुंजी उपलब्ध
एनटीए की ओर से सभी 5 विषयों की अंतिम उत्तर कुंजी जारी की गई है। उम्मीदवार लॉगिन करने के बाद अपने विषय से संबंधित उत्तर कुंजी देख सकते हैं।
फाइनल आंसर की के आधार पर उम्मीदवार अपने परीक्षा प्रदर्शन का आकलन भी कर सकेंगे।
CSIR-UGC NET का उद्देश्य क्या है?
संयुक्त CSIR-UGC NET परीक्षा भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), सहायक प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति और पीएचडी में प्रवेश के लिए भारतीय नागरिकों की पात्रता निर्धारित करने के उद्देश्य से आयोजित की जाती है।
हेल्पडेस्क से ले सकते हैं जानकारी
एनटीए ने कहा है कि परीक्षा से संबंधित किसी भी स्पष्टीकरण या सहायता के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के माध्यम से NTA हेल्प डेस्क से संपर्क कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे फाइनल आंसर की से संबंधित किसी भी अपडेट के लिए NTA की आधिकारिक सूचना पर नजर बनाए रखें।






