नई दिल्ली।केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाते हुए शुक्रवार को Google Android और Apple iOS को नोटिस जारी किया है। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने दोनों प्लेटफॉर्म को सात बैटरी मैनेजमेंट ऐप्स को अपने ऐप स्टोर से हटाने का निर्देश दिया है। सरकार को आशंका है कि इन ऐप्स का कथित रूप से ई-रिक्शा और अन्य बैटरी चालित वाहनों को दूर से बंद करने के लिए दुरुपयोग किया जा रहा था।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक सुरक्षा से समझौता करने वाले ऐसे किसी भी ऐप या तकनीक के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

तीन चीनी ऐप्स पर विशेष कार्रवाई

सरकारी अधिकारियों के अनुसार, जिन ऐप्स पर कार्रवाई की गई है उनमें BAT-BMS, Lossigy और Epoch-i-ion जैसे चीनी बैटरी मैनेजमेंट ऐप्स भी शामिल हैं। इन ऐप्स के जरिए ब्लूटूथ कनेक्टिविटी का उपयोग कर कुछ बैटरी सिस्टम में पावर आउटपुट को नियंत्रित करने की आशंका जताई गई है।

सरकार का यह कदम उन घटनाओं के बाद उठाया गया है, जिनमें ई-रिक्शा के अचानक दूर से बंद होने के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए थे।

क्या है सरकार की चिंता?

अधिकारियों के मुताबिक, बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (BMS) ऐप्स का मूल उद्देश्य बैटरी का वोल्टेज, करंट, तापमान और चार्जिंग स्टेटस जैसी जानकारियों की निगरानी करना होता है।

हालांकि, जिन बैटरी पैकों में पर्याप्त सुरक्षा, पासवर्ड प्रोटेक्शन या मजबूत ऑथेंटिकेशन नहीं होता, वहां इसी इंटरफेस का कथित तौर पर बैटरी की कार्यप्रणाली को दूर से नियंत्रित करने के लिए दुरुपयोग किया जा सकता है।

सरकार ने ऐप प्लेटफॉर्म को दिए सख्त निर्देश

MeitY ने ऐप स्टोर संचालकों से कहा है कि कनेक्टेड डिवाइस से जुड़े ऐप्स की जांच प्रक्रिया को और मजबूत किया जाए, ताकि ऐसे संभावित जोखिम वाले ऐप्स आम लोगों तक न पहुंच सकें।

सरकार ने यह भी संकेत दिया है कि इसी प्रकार के अन्य ऐप्स की भी समीक्षा की जा रही है और यदि किसी ऐप से सार्वजनिक सुरक्षा पर खतरा पाया जाता है तो उसके विरुद्ध भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...