Archive Notice: This article was originally published on 18 जनवरी 2024.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

हनुमान चालीसा पाठ के दौरान क्षेत्र के हजारों महिला व पुरुष रहेंगे मौजूद

उदयपुरवाटी. कस्बे में श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर 21 जनवरी 2024 को दोपहर 2:00 बजे से 1008 विशाल 51 वां सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए विश्व हिंदू जागरण मंच तथा धार्मिक संगठनों द्वारा निजी शिक्षण संस्थाओं, कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी आदि में जनसंपर्क कर लोगों को कार्यक्रम में पहुंचने के लिए निमंत्रण दिया जा रहा है। इस दौरान हिंदू जागरण मंच के तहसील संयोजक किशोर सैनी, नगर संयोजक अमित सोनी, आरएसएस विद्यार्थी प्रमुख रजत मौर्य, विनोद सैनी, राम मंदिर संयोजक बाबा अशोक सैनी, पीयूष राठी, अंकित सांखला, मनीष सांखला, सचिन असवाल, सुरेंद्र राठी, लोकेश, अभिषेक सोनी, मोहित, रोहित सैनी, आदेश शर्मा, आशीष शर्मा, अमरदीप राठी, अमरदीप शेखावत, अनिल जाजम, गोविंद सहित विभिन्न धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...