Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
नीमकाथाना, सदर थाना अंतर्गत किशनपुरा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष में दो सगे भाइयों की मौत हो गई थी। मामले को लेकर मृतकों के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया जिस पर सदर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। सदर थाना अधिकारी विजय सिंह ने बताया कि 26 फरवरी को दो पक्षो में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया था। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर पथराव भी किया था जिसमे 2 सगे भाइयों की मौत हो गई थी। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। मामले को लेकर मृतकों के परिजनों ने 6 लोगों पर हत्या का आरोप लगाकर मामला दर्ज करवाया था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घटना में शामिल 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अब तक कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं।
इनको किया गया है गिरफ्तार –
पुलिस ने बताया कि आरोपी गजानंद मीणा उर्फ गोपाल पुत्र लख्मीचंद और हरिकृष्ण मीणा उर्फ हरिकिशन पुत्र लाखाराम किशनपुरा को गिरफ्तार किया हैं। फिलहाल सदर थाना पुलिस दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है।
