Archive Notice: This article was originally published on 19 मई 2024.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

शाकंभरी सड़क मार्ग पर चार धाम आश्रम में प्रथम पाटोत्सव व श्रीराम महायज्ञ में दी जा रही हैं आहुतियां

उदयपुरवाटी, कस्बे के शाकंभरी मार्ग पर गौशाला के निकट चार धाम आश्रम में महंत रघुनाथ महाराज के सानिध्य में चल रहे पथम पाटोत्सव पर श्रीराम महायज्ञ में 71,000 आहुतियां दी गई। रघुनाथ महाराज ने दी जानकारी के अनुसार प्रथम श्रीराम महायज्ञ के सात वें दिन 71,000 आहुतियां यज्ञाचार्य पंडित केदार शर्मा एवं अरुण शास्त्री के द्वारा विधि विधान से पूज्य अर्चना कर पुरुष सूक्त व मंत्र राज द्वारा आहुतियां दिलवायी गई। यज्ञ में दिनभर संत महात्माओं एवं श्रद्धालुओं का आवागमन जारी रहता है। संध्या के समय आरती के पश्चात प्रतिदिन भंडारे का आयोजन किया जाता है। चार धाम आश्रम में श्रीराम महायज्ञ पाटोत्सव के अवसर पर पथम बार किया जा रहा है। महंत रघुनाथ महाराज ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य विश्व कल्याण एवं धर्म संरक्षण के साथ प्राणियों में सद्भावना बनी रही। इसी भावनाओं को लेकर चार धाम आश्रम में पाटोत्सव के अवसर पर श्रीराम महायज्ञ करवाया जा रहा है। यज्ञ में आहुतियों के दौरान सैनी समाज अध्यक्ष विनय सैनी, पार्षद विश्वेश्वर लाल सैनी, पार्षद प्रतिनिधि कुलदीप कटारिया, पार्षद प्रतिनिधि श्याम सुंदर छिंपा, मुकेश तंवर, बाबुलाल सैनी, कपिल शर्मा, महेंद्र कुमार सैनी, गीगाराम सैनी, कालूराम, काशीराम सैनी, दुदाराम, रतनलाल टांक, केदारमल सैनी, पंकज, कोमल देवी, बनारसी देवी, श्रवणी देवी सहित सैकड़ो संत महात्मा, पंडित एवं श्रद्धालु मौजूद थे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...