Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
नीमकाथाना, [अमित अग्रवाल ] जिला नीमकाथाना में छावनी आवास पर पूर्व विधायक स्व. मोहन लाल मोदी की 99 वीं जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य सुमित मोदी ने स्व. मोहनलाल मोदी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये तत्पश्चात् सभी कार्यकर्ताओ ने पुष्प अर्पित किये। इस कार्यक्रम में स्व. मोहन लाल मोदी के कार्य एवं स्मरण पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला। स्व. मोदी महान विचार के धनी, वचन के पक्के, गरीब, असहाय और किसानो के हमदर्द, सच्चे और नेक इन्सान ईमानदार विधायक के रूप में पहचाने जाते थे। इसी ईमानदारी के चलते नीमकाथाना क्षेत्र की जनता ने स्व. मोहन लाल मोदी को 4 बार विधायक बनाया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी स्व. मोहन लाल मोदी को कहा था की 200 विधायको में से मोदी एक ईमानदार विधायक थे।
नीमकाथाना विधायक सभा के सभी लोग स्व. मोहन लाल मोदी को बाबूजी के नाम से सम्बोधित कर समान देते थे। स्व. मोहनलाल मोदी महान विचारधारा के धनी, वचन के पक्के, गरीब, असहाय और किसानों के हमदर्द, सच्चे एवं नेक इंसान, जननेता एवं उनके संघर्ष के किस्से हमे हमेशा प्ररेणा देते रहेगे। जिन्होने अपना सारा जीवन जनता की सेवा, विकास एवं जन समस्याओं को व्यक्तिगत समस्या मान उनके के प्रयासों में लगाया है। स्व. मोहनलाल मोदी की जयंती पर नीमकाथाना व पाटन अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किया गया।
इस मौके के पर गणेश मोदी, गोपाल मोदी, पीसीसी सदस्य कान्ता प्रसाद शर्मा, प्रधान प्रतिनिधि राजेन्द्र यादव, पूर्व चैयरमैन त्रिलोक दिवान, उ.पा.न. महेश मैगोतिया, नीमकाथाना ब्लॉक अध्यक्ष मदनलाल आडतिया, पाटन ब्लॉक अध्यक्ष मालाराम वर्मा, सभी सरपंचगण, सभी पार्षद गण, पंचायत समिति सदस्यगण एवं सभी क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
