Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
अजीतगढ़, [विमल इंदौरिया] पुलिस अधीक्षक नीमकाथाना प्रवीण नायक नुनावत के निर्देशन में फरार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अजीतगढ़ थानाधिकारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने शनिवार को पुलिस थाना अजीतगढ़ में फरार आरोपी दौलत मंडावरिया पुत्र गजानन्द मंडावरिया निवासी वार्ड नं.-18 दिवराला पुलिस थाना अजीतगढ़ जिला नीमकाथाना को गिरफ्तार किया गया। अजीतगढ़ थानाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि 07 जून 2023 को परिवादी लालाराम पुत्र छीतरमल रैगर निवासी बालाजी स्टैंड दिवराला पुलिस थाना अजीतगढ़ जिला नीमकाथाना ने एक रिपोर्ट पेश की कि आरोपीगण गजानन्द मंडावरिया, गौतम मण्डावरिया, दौलत मण्डावरिया व अन्य ने प्रार्थी को जान से मारने की नियत से मारपीट की जिससे प्रार्थी के शरीर पर जानलेवा चोटें आई। जिस पर कार्यवाही करते हुए एक साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया ।
