Archive Notice: This article was originally published on 19 दिसम्बर 2024.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

एक ही छत के नीचे मिली सभी विभागों की सेवाएं

नीमकाथाना, सुशासन सप्ताह के तहत प्रशासन गांवों की ओर अभियान के तहत नीमकाथाना जिले की दो पंचायत समितियों विशेष सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सभी विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं, जहां ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। ग्रामीणों की सुविधा के लिए ब्लॉक स्तरीय अधिकारी शिविर स्थल पर ही मौजूद रहे। श्रीमाधोपुर में सुशासन सप्ताह के तहत लगे शिविर में 497 परिवाद प्राप्त हुईं, जिन मे से 426 परिवादों का संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा मौके पर ही निस्तारण किया गया। वही पाटन में लगे शिविर में 74 परिवाद प्राप्त हुए जिन में से 70 परिवादों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। लम्बित परिवादों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। शिविर में ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए रोजगार, पेंशन, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, सामाजिक सुरक्षा और अन्य लोक कल्याणकारी योजनाओं की सेवाएं दी गईं।

ग्रामीणों में दिखा उत्साह, जताया आभार

शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाया। ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की और कहा कि उन्हें अब अलग-अलग विभागों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सभी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होने से उनका समय और पैसा दोनों बचा है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...