Archive Notice: This article was originally published on 21 फ़रवरी 2024.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

प्रदेश अध्यक्ष बोले- तीन दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं तो ठप होगा कार्य

नीमकाथाना, चिपलाता ग्राम विकास अधिकारी ललित कुमार की आत्महत्या मामले में आज अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ उनके घर पहुंचे। परिवार को 13 लाख रुपये का आर्थिक सहायता दी। वही कल से राजस्थान के सभी जिलों में कलेक्टर एसपी को आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ज्ञापन दिया जाएगा।

राजस्थान के करीब 200 राज्य कर्मचारी मृतक ललित के घर पहुंचे तो ललित की तीनों बहन और उसकी माँ विलाप करने लगी। कर्मचारियों ने परिवार के लोगों का ढांढस बंधाया। राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ ने परिवार को 13 लख रुपए की आर्थिक सहायता दी। प्रदेश अध्यक्ष महावीर शर्मा अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी ने बताया कि मृतक ललित की तीनों बहनों को संगठन ने आज गोद ले लिया है अब तीनों बहनों की पढ़ाई लिखाई का संपूर्ण खर्चा संगठन उठाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि राज्य सरकार से बात करके एक महीने के अंतराल में पीड़ित परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा नौकरी भी दिलाई जाएगी। अध्यक्ष ने कहा कि कल गुरुवार को राजस्थान के सभी जिलों में राज्य कर्मचारी ललित के आरोपियों की गिरफ्तार की मांग को लेकर कलेक्टर एसपी देंगे। उन्होंने कहा कि ललित को टॉर्चर किया गया है जिससे ललित डिप्रेशन में आकर उसने आत्महत्या कर ली।

3 दिन में गिरफ्तार नही तो होगा आंदोलन –
अध्यक्ष महावीर शर्मा ने कहा कि अगर ललित के दोषियों पर तीन दिन के अंदर कार्यवाही नही की गई तो प्रदेश भर में आंदोलन किया जाएगा। राज्य कर्मचारी पंचायती राज विभाग का संपूर्ण कार्य ठप करेंगे। इसके साथ ही अध्यक्ष ने कहा कि मृतक ललित ने एजुकेशन पर लोन भी ले रखा था वह लोन भी संगठन द्वारा चुकाया जाएगा।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...