Archive Notice: This article was originally published on 24 सितम्बर 2023.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

नीमकाथाना, इंदिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना को लेकर 25 सितम्बर को शाम 4 बजे प्रदेश के सभी जिलों में लाभार्थी उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उम्मेद स्टेडियम जोधपुर आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय लाभार्थी उत्सव कार्यक्रम में बटन दबाकर एक साथ सभी जिलों के लाभार्थियों के बैंक खातों में अगस्त माह तक की गैस सिलेंडर की सब्सिडी हस्तांतरित करेंगे। जिला कलेक्टर श्रुति भारद्वाज ने बताया कि जिला स्तरीय ‘लाभार्थी उत्सव’ 25 सितम्बर को सायं 4 बजे खेतड़ी रोड स्थित शांति पैराडाइज में किया जाएगा । कार्यक्रम में महंगाई राहत कैम्पों तथा इंदिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना पर आधारित वीडियो फिल्म का प्रदर्शन भी किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं योजना के लाभार्थी उपस्थित रहेंगे और वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए राज्य स्तरीय लाभार्थी उत्सव से जुड़ेगे।

मात्र 500 रूपए में मिल रहा गैस सिलेंडर –

उल्लेखनीय है कि इंदिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा योजना के पात्र उपभोक्ताओं को केवल 500 रुपये में गैस सिलेण्डर उपलब्ध करवाया जा रहा है। जिला रसद अधिकारी संदीप गौड़ ने बताया कि उज्ज्वला योजना में चयनित परिवारों के साथ ही बीपीएल श्रेणी के गैस कनेक्शनधारक परिवार इस योजना के पात्र हैं। सम्पूर्ण राज्य में 1 अप्रेल, 2023 से यह योजना लागू की जा चुकी है। वर्तमान में महंगाई राहत शिविरों में पंजीकरण के माध्यम से योजना का लाभ दिया जा रहा है। इस योजना में गैस सिलेंडर पंजीयन करवाने के बाद गैस कम्पनियों से प्राप्त ट्रांजेक्शन डाटा के आधार पर माह में दो बार अर्थात् पाक्षिक आधार पर अंतर राशि उपभोक्ता के जनाधार से लिंक खाते में स्वतः जमा करने का प्रावधान रखा गया है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...