Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
उदयपुरवाटी अस्पताल परिसर में जन औषधि दवा वितरण केंद्र का होगा भव्य उद्घाटन
उदयपुरवाटी, राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में सोमवार को प्रातः 11ः15 बजे फूली ऑटो केमिस्ट्री एनालाइजर मशीन तथा जन औषधि दवा वितरण केन्द्र का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व विधायक शिवकरण चौधरी द्वारा फीता काटकर किया जायेगा। विशिष्ट अतिथि एसडीएम सुमन सोनल, सहायक कलेक्टर सुनील चौहान, बीसीएमओ डॉ. मुकेश भूपेश, सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिमेष एवं विधानसभा संयोजक राकेश जाखड़ होगें। जानकारी के अनुसार उक्त मशीन का प्रयोग 30 प्रकार की जांच करने में किया जायेगा। साथ ही अस्पताल परिसर में ट्रोमा सेंटर के सामने जन औषधि दवा वितरण केंद्र के उद्घाटन से आमजन को राहत मिलेगी।
