Archive Notice: This article was originally published on 16 अक्टूबर 2024.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

उदयपुरवाटी ब्लॉक स्तर पर मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन के निर्विरोध हुए चुनाव

उदयपुरवाटी, क्षेत्र में ब्लॉक स्तरीय पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन राजस्थान का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। मीडिया प्रभारी पुरुषोत्तम स्वामी से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश मुख्यालय एवं जिला अध्यक्ष झुंझुनू के निर्देशानुसार बुधवार को मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन की बैठक में चुनाव सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचन किया गया। जिसमें अध्यक्ष महेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष अनिल कुमार महला, कोषाध्यक्ष रामस्वरूप चौहान, सुनीता देवी, ब्लॉक महिला अध्यक्ष सुभिता देवी, महामंत्री अशोक कुमार रेगर, ब्लॉक प्रवक्ता लालचंद मीणा, मीडिया प्रभारी पुरुषोत्तम स्वामी, सचिव पूर्णमल जाट, संरक्षक एएओ महेंद्र सिंह, जिला प्रतिनिधि कमलेश कुमार, संदीप कुमार, जय सिंह, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी ज्योति देवी को कर्मचारियों ने सर्व समिति से निर्विरोध निर्वाचित किया। सभी नवनिर्वाचित सदस्यों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान सैकड़ो पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन राजस्थान के ब्लॉक पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...