Archive Notice: This article was originally published on 3 अप्रैल 2024.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

नीमकाथाना(अमित अग्रवाल.)। नीमकाथाना में जमीन के फर्जी व कूटरचित दस्तावेजों से रजिस्ट्री तैयार करने के आरोप में नीमकाथाना न्यायालय ने नीमकाथाना पुलिसथाने को इस्तगासे पर संज्ञान लेते हुए जरिए मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। जिसमें पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। उसमें आरोप लगाया गया है कि नीमकाथाना तहसीलदार महेश ओला व उसके लिपिक अवधेश सोनी ने फर्जी रजिस्ट्री बना दी। इसमें अन्य लोग भी शामिल हैं। इस्तगासा अन्तर्गत धारा 420,467,468,471,120, 166 , 167, 168,175,192 आईपीसी में मामला दर्ज किया गया है। जिसमें कुल सात लोग शामिल हैं।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...