Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
सहायक अभियंता कार्यालय का औचक निरीक्षण
नीमकाथाना, कार्यालय में निर्धारित समय से अधिकारियो तथा कार्मिको के पहुँचने के अनुशासन को सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से ज़िला कलेक्टर शरद मेहरा ने शुक्रवार को प्रातः 9.30 से 10.00 बजे के बीच ज़िले के सहायक अभियंता कार्यालय नीमकाथाना का आकस्मिक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान कार्मिक बिना किसी अनुमति/अवकाश के अनुपस्थित पाये गये। कार्मिको को कार्यालय समय के दौरान कार्यालय में अनुपस्थित पाए जाने पर ज़िला कलेक्टर द्वारा नोटिस जारी किया गया है। इस दौरान नीमकाथाना एसडीएम श्री राजवीर यादव भी साथ रहे।
