Archive Notice: This article was originally published on 19 सितम्बर 2024.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

अधिकारियों को जल्द समाधान करने के निर्देश दिए

नीमकाथाना, जिला कलक्टर शरद मेहरा ने गुरुवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई में जन समस्याएं सुनी और निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे फरियादियों की अधिकतर शिकायतें पानी, बिजली, अतिक्रमण, सड़क, घरेलू कनेक्शन, रास्ता प्रकरण, पेंशन, चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटवाने, पानी की टंकी निर्माण, अवैध खनन, पुलिस विभाग संबंधी, राजस्व, ओवरलोडिंग आदि से संबंधित शिकायते प्राप्त हुई जनसुनवाई में कुल 118 प्रकरण आये, जिनमें सबसे अधिक प्रकरण राजस्व विभाग के 41, पंचायती राज के 19, पुलिस विभाग के 12, विद्युत एवं जलदाय विभाग के 8, परिवहन विभाग के 7, नगर परिषद् के 6, परिवहन विभाग के 7, चिकित्सा विभाग के 5, पीडब्ल्युडी के 4, शिक्षा विभाग के 3, वन विभाग एवं खनन विभाग के 2 तथा सिंचाई विभाग का एक प्रकरण प्राप्त हुआ।
कुछ का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। शेष प्रकरणों पर परिवादियों और अधिकारियों से चर्चा कर उनके जल्द समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुराने प्रकरणों के जल्द निस्तारण के लिए भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। जन सुनवाई के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर अनिल कुमार ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से कहा कि इस जनसुनवाई में प्राप्त सभी शिकायतों को सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज किया जाए और समाधान होने पर तुरन्त उसे अपडेट किया जाए। जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक, अतिरिक्त जिला कलक्टर अनिल कुमार सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...