Archive Notice: This article was originally published on 12 अप्रैल 2024.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

नीमकाथाना, कलक्टर शरद मेहरा ने अजीतगढ ब्लॉक के अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मेहरा नें विकास अधिकारी एवं जलदाय विभाग के अधिकारियों को पेयजल व्यवस्था में सुधार हेतु संयुक्त अभियान चला कर खराब पडे हेड पम्पों को ठीक करवाने के निर्देश दिए। नगरपालिका के अधिकारियों को यातायात व्यवस्था ठीक करने , सफाई की ओर विशेष ध्यान देने एवं अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए। चिकित्सा अधिकारियों को मौसमी बिमारियों से बचाव एवं सफाई व्यवस्थाओ की ओर ध्यान देने के दिशा निर्देश दिए। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को स्कूलों में पीने के पानी की उचित व्यवस्था करवाने एवं पानी की टंकी की नियमित सफाई करवाने तथा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिऐ। सीडीपीओ को ऑफिस को व्यवस्थित करने एवं आगनबाडियों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग के अधिकारियों को विद्युत व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार करने एवं विद्युत आपूर्ति सुचारु रुप से करने तथा बार-बार विद्युत कटौती नहीं करने के निर्देश दिए।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...