Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
नीमकाथाना, जिला कलक्टर श्रुति भारद्वाज ने जिले के मतदाताओं को शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने में एवं लोकतंत्र में अपने भागीदारी निभाने पर बधाई दी है । उन्होंने अपने बधाई संदेश में जिले के सभी मतदाताओं, नागरिकों, राजनैतिक दलों एवं प्रत्याशियों, निर्वाचन ड्यूटी मे लगे समस्त प्रशासनिक अधिकारी/नोडल अधिकारी/कार्मिकों, स्वयं सेवी संगठनों, स्काउट गाइड, पुलिस, सुरक्षा बलों, मीडियाकर्मियो को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व का यह महान कार्य सभी के आपसी समन्वय व सहयोग से स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक तरीके से सम्पन्न हुआ है, इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं।
