Archive Notice: This article was originally published on 14 सितम्बर 2024.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

नीमकाथाना, [अमित अग्रवाल] क्षेत्र के नजदीकी ग्राम सिरोही की ढाणी तेतरवालो का बास, सिरोही मे सीकर फोर्सेज परिवार, सीआरपीएफ, RJ-23 ग्रुप सी आर पी एफ व फोर्सज क्लब श्रीमाधोपुर के जवानों ने इंस्पेक्टर महेंद्र तेतरवाल के नेतृत्व मे शहिद महासिंह तेतरवाल के पैतृक निवास तेतरवालो का बास सिरोही नीमकाथाना पहुंच कर परिवार को 4,01,451/- रुपए की भावनात्मक सहयोग राशि आज भेंट की है। सीकर फोर्सज परिवार की तरफ से महेन्द्र तेतरवाल ने बताया कि शहीद महासिंह तेतरवाल 18 अगस्त 2024 को अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए माँ भारती के लिए शहीद हो गए। फोर्सज परिवार के साथियों ने शहिद के घर पहुंच कर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया व दो मिनट का मौन धारण करके शहीद महासिंह तेतरवाल की आत्मा को शान्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। शहीद की माताजी सज्जना देवी व शहीद वीरांगना सुनिता देवी का शाॅल ओढाकर सम्मान भी किया गया।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...