Archive Notice: This article was originally published on 21 अगस्त 2024.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

उदयपुरवाटी, कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में 26 अगस्त को रात्री में जन्माष्टमी के अवसर पर होने वाली मटकी फोड़़ प्रतियोगिता को लेकर बुधवार को उपखंड अधिकारी मोनिका सामोर, नगरपालिका ईओं वर्षा चौधरी, थानाधिकारी राजेश बुडानिया से मिलकर मटकी फोड़़ प्रतियोगिता में व्यवस्थाएं कराने की मांग की। सभी ने व्यवस्थाएं कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान बजरंग दल के तहसील संयोजक धर्मवीर सोनी, नगर संयोजक सुशील सैनी, प्रखंड गौ सेवा प्रमुख मुकेश सैनी, वीएचपी के पुनमचंद सोनी आदि मौजूद रहे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...