Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
उदयपुरवाटी पालिकाध्यक्ष रामनिवास सैनी के भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस का बना नेता प्रतिपक्ष
उदयपुरवाटी, नगरपालिका चैयरमेन रामनिवास सैनी के भाजपा में शामिल होने के बाद अब नगरपालिका में कांग्रेस का प्रतिपक्ष नेता होगा। शुक्रवार को विधायक भगवानाराम सैनी की मौजूदगी में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बाबूलाल सैनी ने कांग्रेस के सभी पार्षदों की सहमति लेते हुए पार्षद विश्वेश्वरलाल सैनी को नगरपालिका में प्रतिपक्ष का नेता बनाया है। विधायक भगवानाराम सैनी व नगरपालिका के प्रतिपक्ष नेता विश्वेश्वरलाल सैनी का पार्षदों ने माला पहनाकर स्वागत किया।
