Archive Notice: This article was originally published on 27 दिसम्बर 2023.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

उदयपुरवाटी. कस्बे के झुंझुनूं रोड़ पर घुमचक्कर से नई सब्जी मंडी तक सड़क के दोनो तरफ बजरी, इटो से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली खड़े रहते है। जिससे सड़क अवरुद्ध हो जाती है। सड़क से गुजरने वाले वाहनों और राहगीरों सहित दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों सड़क किनारे खड़े होने वाले ओवरलोड वाहनों को हटाने की मांग सीआई मांगीलाल से की है। ज्ञापन में पूनम चंद सोनी, गिरधारीलाल, प्रदीप सैनी, ताराचंद, धर्मेंद्र कुमार जांगिड़, विजेंद्र, अनिल सैनी, महेंद्र, मुकेश कुमार, सुनील, लालचंद, अंजू खान, भोमाराम आदि के हस्ताक्षर थे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...