Archive Notice: This article was originally published on 29 नवम्बर 2024.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

पालिका में पार्षदों ने ईओ को ज्ञापन देकर मांग की है

उदयपुरवाटी, नगरपालिका क्षेत्र की सफाई व्यवस्था खराब होने के कारण एक दर्जन से अधिक पार्षदों का हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन शुक्रवार को ईओ राकेश कुमार रंगा को सौंपा गया। ज्ञापन में स्वायत्त शासन विभाग के आदेश का हवाला देते हुए विभाग के आदेश की अवहेलना करने का भी जिक्र किया गया है। ईओ को सौंपे गए ज्ञापन में लिखा है कि विभाग के आदेश की पालना नहीं हुई तो आपके खिलाफ स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक को कार्यवाही के लिए पत्र लिखा जायेगा। नगरपालिका की सफाई व्यवस्था में लगे सभी सफाई कर्मियों को मूल कार्य में लगाकर कस्बे की खराब पड़ी सफाई व्यवस्था को ठीक करवाया जाए। ज्ञापन में उपाध्यक्ष रूकसाना बानो, पार्षद धनश्याम स्वामी, सीताराम जांगिड़, दिनेश सैनी, राजेन्द्र ढ़ेनवाल, संदीप सोनी, राजेन्द्र प्रसाद मारवाल, विश्वेश्वरलाल सैनी, गोविन्द वाल्मिकी, तेजस छींपा, उमेश कुमावत, संतोष जांगिड़, पिंकी खारड़िया, रूड़मल सैनी, सुनिता, रूबिना बानो, राधेश्याम रचेता के हस्ताक्षर थे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...