Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
ग्राम पंचायत के लोगों ने उपखण्ड अधिकारी को जिला कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन
उदयपुरवाटी, विधानसभा क्षेत्र की नांगल ग्राम पंचायत के बड़े वार्डो का परिसीमन करके छोटे वार्ड बनाने के लिए उपखण्ड अधिकारी को जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन में लिखा है कि नांगल ग्राम पंचायत के वार्ड नम्बर 01 ओर वार्ड नंबर 11 बड़े वार्ड हैं। जिसको परिसीमन में तीन वार्ड ओर बनाने की मांग की। वार्ड नंबर एक व ग्यारह वार्ड की जनसंख्या एवं मतदाता की दृष्टि से बड़े वार्ड है। दोनों वार्ड बड़े होने के कारण विकास कार्य भी प्रभावित हो रहा है। ज्ञापन देने के दौरान एडवोकेट ताराचंद सैनी, महेन्द्र सैनी, बनवारी लाल सैनी, भेरूराम सैनी, राकेश सैनी, अशोक सैनी, दिनेश सैनी प्रमोद सैनी आदि के हस्ताक्षर है।
