Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
इन्द्रपुरा में लगी कलेक्टर की रात्रि चौपाल में धन्नाराम सैनी ने रखी मांग
उदयपुरवाटी, कस्बे के गायत्री गौशाला से लेकर शाकम्भरी माता मंदिर तक क्षतिग्रस्त सड़क को पुनः बनाने की मांग को लेकर किसान नेता धन्नाराम सैनी ने इन्द्रपुरा में आयोजित जिला कलेक्टर की रात्रि चौपाल में लेकर गए। जहां रात्रि चौपाल में समस्याएं सुनने आए एडीएम भागीरथ शाख ने जल्द ही विभाग को भेजकर सड़क निर्माण की प्रक्रिया को पूर्ण करने का आश्वासन दिया है। किसान नेता धन्नाराम सैनी ने कहा कि जिला कलेक्टर शरद मेहरा ने कोट बांध पर हरियाली अमावस्या पर आयोजित कार्यक्रम में नवरात्र से पहले क्षतिग्रस्त सड़क को ठीक करवाने का आश्वासन दिया था। लेकिन नवरात्र गए भी महीने हो गया पर रोड़ की हालात दिनों दिन खराब होती जा रही है। जिससे शाकंभरी माता के जाने वाले श्रद्धालुओं तथा आम राहगीरों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
