Archive Notice: This article was originally published on 25 दिसम्बर 2023.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

जयपुर, राजस्थान में राज बदलने के साथ ही बदलाव की बायार भी अब बहने लगी है। इसके चलते ही ब्यूरोक्रेसी में भी परिवर्तन होना शुरू हो गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी रहे आर ए एस देवाराम सैनी और महिपाल कुमार को आगामी आदेशों की प्रतीक्षा में रखा गया है। उनकी उपस्थिति कार्मिक विभाग क- 4 में रहेगी। वही आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देवाराम सैनी पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विश्वासपात्र माने जाते थे और सचिन पायलट की बगावत के समय इनका नाम मीडिया में ज्यादा चर्चा में आया था। हालांकि किसी भी प्रकार का विवाद तो उनके साथ जुड़ा हुआ नहीं रहा लेकिन प्रदेश के जिलों में बैठे हुए कुछ अधिकारियों द्वारा इनका नाम लेकर जरूर लोगो पर प्रभाव डालने की बात भी लगातार सूत्रों के द्वारा सामने आई थी। वही आपको बता दे कि सैनी 1997 बेच आरएएस है और सीकर जिले के निवासी है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...