Archive Notice: This article was originally published on 5 अक्टूबर 2024.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

टोडपुरा में कलश यात्रा के साथ दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम शुरू

कलश यात्रा के दौरान महिलाओं में रहा काफी उत्साह

उदयपुरवाटी, क्षेत्र के निकटवर्ती ग्राम पंचायत टोडपुरा में दुर्गा माता मंदिर में कलश यात्रा निकल गई। जय माता सेवा समिति के गंगाधर कुमावत ने बताया कि प्रातः 9:00 बजे विधि विधान से पूजा अर्चना कर ठाकुर जी महाराज के मंदिर से दुर्गा माता मंदिर भेरुजी बणी तक कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर उत्साह के साथ कलश यात्रा में भाग लिया। कलश यात्रा दुर्गा माता मंदिर पहुंचने के पश्चात महा आरती की गई। जिसके पश्चात प्रसादी का वितरण किया गया। इस दौरान ओमप्रकाश धीवां, गंगाधर कुमावत, दीपक स्वामी, मदन स्वामी, महेश मीणा, राजेश योगी, नारुराम शर्मा, मदन सेन, होशियार धीवां, सुभाष चंद्र, सुरेश कुमार, कालूराम सैनी, गोकुल चंद्र अग्रवाल, राजकुमार कुमावत सहित सैंकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...