Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
नीमकाथाना, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर स्थानीय स्तर पर आम लोगों के राज्य सरकार से संबंधित अभाव-अभियोग और समस्याओं की नीमकाथाना जिला प्रशासन की ओर से संवेदनशीलता के साथ सुनवाई कर समुचित समाधान किया जा रहा है। इस क्रम में सितम्बर माह के लिए रात्रि चौपाल शिविरों का कार्यक्रम घोषित किया गया है। पहली रात्रि चौपाल पांच सितम्बर गुरुवार को आयोजित होगी।
नीमकाथाना में इस माह कुल 4 रात्रि चौपाल कार्यक्रमों का आयोजन होगा। पहली चौपाल गुरुवार 5 सितम्बर को अजीतगढ (श्रीमाधोपुर) की ग्राम पंचायत आसपुरा में होगी। उसके बाद 12 सितम्बर को पाटन (नीमकाथाना) की ग्राम पंचायत डाबला, 20 सितम्बर को उदयपुरवाटी की ग्राम पंचायत नेवरी और 26 सितम्बर को खेतड़ी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बीलवा में रात्रि चौपाल शिविर आयोजित होंगे। इन समस्या-समाधान शिविरों में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
