Archive Notice: This article was originally published on 17 नवम्बर 2023.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

भयमुक्त होकर अधिक से अधिक मतदान करें – जिला कलेक्टर श्रुति भारद्वाज

महिला मतदाताओं को वोट डालने के लिए किया प्रेरित

श्रीमाधोपुर एवं अजीतगढ़ कस्बे में सीआईएसएफ एवं राजस्थान पुलिस के जवानों ने किया फ्लैग मार्च

जिला कलक्टर ने कस्बे के विभिन्न स्थानों पर लोगों से जनसंवाद कर शत प्रतिशत मतदान करेंने की अपील

नीमकाथाना, आगामी 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के मध्य नजर शुक्रवार को जिला कलक्टर श्रुति भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक अनिल बेनीवाल ने श्रीमाधोपुर एवं अजीतगढ़ क्षेत्र का दौरा किया । इस दौरान जिला कलेक्टर एवं एसपी के नेतृत्व में पुलिस एवं सीआईएसएफ के जवानों ने फ्लैग मार्च किया । इस दौरान जिला कलेक्टर ने विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों से संवाद कर शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की । उन्होंने आमजन को निष्पक्ष मतदान में भागीदार बनने एवं किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए प्रशासन को सूचित करने की अपील की । इस दौरान उन्होंने चाय की थड़ी पर ग्रामीणों से चर्चा की एवं इस बताया कि विधानसभा चुनावों की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं एवं प्रशासन निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान करवाने के लिए तैयार है ।
अजीतगढ़ कस्बे के दौरा के दौरान दोनों अधिकारियों ने अजीतगढ़ थाने से लेकर अजीतगढ़ के चोमू तिराया, शाहपुरा सड़क मार्ग, न्यू मार्केट, बाजार क्षेत्र, सीनियर स्कूल क्षेत्र समेत कई जगह सीआईएसएफ एवं राजस्थान पुलिस के जवानों के साथ वाहनों पर फ्लैग मार्च किया ‌।
अजीतगढ़ में महिला मतदाताओं से संवाद करते हुए उन्होंने महिलाओं को अपने मताधिकार का उपयोग करने एवं लोकतंत्र में अपनी भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने पहली बार मतदान करने वाली बालिकाओं से भी संवाद किया ।
इसके बाद जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने अजीतगढ़ नगर पालिका परिसर एवं मुख्य चौपड़ बाजार में अलग-अलग लोगों से जन संवाद किया । इस अवसर पर उन्होंने लोगों से कहा कि वे ज्यादा से ज्यादा मतदान करें एवं मत प्रतिशत बढाये । उन्होंने कहा कि वह भंयमुक्त होकर मतदान करें अगर कोई दबाव देता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस एवं रिटर्निंग अधिकारी को दे । इसके बाद दोनों अधिकारियों ने अजीतगढ़ नगर पालिका परिसर में नगर पालिका की ईओ मोनिका सोलंकी से बातचीत कर कई जानकारी मांगी एवं कहा कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिए ज्यादा से ज्यादा स्वीप कार्यक्रमो का आयोजन कराये । पुलिस अधीक्षक अनिल बेनीवाल ने बताया कि पुलिस प्रशासन ने विधानसभा चुनाव की तैयारीयों पूरी कर ली है। मतदान केंद्रों एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर पुलिस व पैरा फोर्सेस की पूरी व्यवस्था कर दी गई है । पुलिस टीम शांतिपूर्ण मतदान करने करवाने के लिए अलर्ट है ।

मतदाता जागरूकता पोस्टर का किया विमोचन
जिला कलेक्टर श्रुति भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक अनिल बेनीवाल ने अजीतगढ़ कस्बे की श्री कृष्ण गौशाला में 20 नवंबर को गोपाष्टमी पर होने वाले वाले आयोजन के पोस्टर का विमोचन किया। पोस्टर में आगामी 25 नवंबर को मतदाताओं को जागरूक करने एवं ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की गई।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...