Archive Notice: This article was originally published on 16 अगस्त 2024.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

अधिकारियों को जल्द समाधान करने के निर्देश दिए

नीमकाथाना, जिला कलक्टर शरद मेहरा ने शुक्रवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई में जन समस्याएं सुनी और निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे फरियादियों की अधिकतर शिकायतें पानी, बिजली, अतिक्रमण, सड़क, घरेलू कनेक्शन, रास्ता प्रकरण, पेंशन, चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटवाने, पानी की टंकी निर्माण, अवैध खनन, पुलिस विभाग संबंधी, राजस्व संबंधी आदि से संबंधित शिकायते प्राप्त हुई जनसुनवाई में कुल 59 प्रकरण आये, जिनमें सबसे अधिक शिकायते राजस्व विभाग के 21, पंचायती राज के 11, जलदाय विभाग के सात, पुलिस विभाग के चार, वन विभाग के तीन, चिकित्सा, खनन, विद्युत एवं नगर परिषद् के दो-दो, पीडब्ल्युडी, परिवहन,सुचना एवं प्रौधोगिकी एवं संचार विभाग के एक-एक शिकायते प्राप्त हुई कुछ का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। शेष प्रकरणों पर परिवादियों और अधिकारियों से चर्चा कर उनके जल्द समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुराने प्रकरणों के जल्द निस्तारण के लिए भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। सभी एसडीएम और तहसीलदारों को निर्देश दिए कि ऐसे प्रकरण जिनमें एक बार अतिक्रमण अथवा दिया और दोबारा अतिक्रमण कर लिया गया तो ऐसे प्रकरणों पर फिर से कार्यवाही की जाए। पचलंगी गौशाला में जो भूमि समतल करने के कार्य को माइनिंग वालों द्वारा रोक ने की शिकायत पर एसडीएम उदयपुरवाटी को निर्देश दिए की तहसीलदार को भेज कर मामले की जांच करवायें। कोरोना काल के समय जो ऑक्सीजन सिलेंडर एजेंसी से लिए गये थे वो आज तक वापस नहीं दिए गए उन 21 सिलेंडरों को वापस संबंधित एजेंसी को दिलाने के लिए सीएमएचओ को निर्देश दिए। जन सुनवाई के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर अनिल कुमार ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से कहा कि इस जनसुनवाई में प्राप्त सभी शिकायतों को सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज किया जाए और समाधान होने पर उसे अपडेट किया जाए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक, अतिरिक्त जिला कलक्टर अनिल कुमार, जिला परिषद् के एसीओ मुरारी लाल शर्मा, बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता शीश राम, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता जेपी यादव, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक शंकरा राम, महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक संजय कुमार चेतानी, सुचना एवं प्रौधोगिकी एवं संचार विभाग के एसीपी मुकेश गाडोदिया, सीएमएचओ विनय गहलोत पशुपालन विभाग के उप निदेशक डॉ. रणजीत मेहरानिया, जलदाय विभाग के बलवीर सैनी एवं समस्त उपखण्ड अधिकारी वीसी के माध्यम से जुडे रहें।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...