Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
निर्माणाधीन प्रोजेक्ट को जल्दी पुरा करें
नीमकाथाना, जिला कलेक्टर श्री शरद मेहरा ने गुरुवार को सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली । बैठक में सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ वर्तमान में चल रहे कार्यों पर विस्तृत चर्चा की तथा अधिकारियों को निर्देश दिए की जिले में प्रस्तावित पीपीपी व आरएसआरडीसी प्रोजेक्ट को समय पर पूर्ण करवायें, प्रोजेक्ट्स में कोई रुकावट आ रही है उन्हें समझाइश द्वारा दूर करने का प्रयास करें । पीपीपी सड़कों के विश्व बैंक / राज्य सरकार द्वारा आवंटित बजट में से निर्माणाधीन प्रोजेक्ट को पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करें। एस एच 13 नीम का थाना से खेतड़ी का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करें । जिले में विभिन्न सड़कों के निर्माण हेतु प्रस्तावित बजट के लिए विधानसभा क्षेत्र वार प्रस्ताव बनाकर राज्य सरकार को भेजा जाना सुनिश्चित करें व अन्य निर्माणाधीन योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट आगामी बैठक में प्रस्तुत करें । बैठक में एसई प्रहलाद सिंह , एक्सईएन खेतड़ी टी सी सैनी , एक्सईएन खेताराम, पीओ अनिल जांगिड़ ,आरएसआरडीसी सीकर व आरई ए पी चौहान सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
