Archive Notice: This article was originally published on 20 नवम्बर 2023.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

गुर्जर समाज का उमड़ा सैलाब

उदयपुरवाटी. गुर्जर समाज का दीपावली स्नेह मिलन समारोह क्षेत्र के मंडावरा गांव में सोमवार को पूर्व विधायक व भाजपा प्रत्याशी शुभकरण चौधरी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता प्रधान माया गुर्जर ने की। विशिष्ट अतिथि खेतड़ी से भाजपा प्रत्याशी धर्मपाल गुर्जर की पत्नी पूनम गुर्जर, करणसिंह भोपिया नीमकाथाना, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश गुर्जर, रामनिवास खटाना थे। स्नेह मिलन समारोह में समाज के लोगों की मौजूदगी में दशा-दिशा पर चिंतन किया गया। इसके साथ ही विधानसभा चुनाव 2023 में समाज के साथ हरदम खड़ा रहने वाले व्यक्ति को समर्थन देने पर सहमति बनी। समारोह में आये गुर्जर समाज के हजारों महिलाओं व पुरूषों ने भाजपा प्रत्याशी शुभकरण चौधरी को अपना समर्थन दिया है। बागोरा के पूर्व सरपंच प्रतिनिधी रोहिताश गुर्जर व शिवा खटाना ने बताया कि हमारे समाज के साथ में वर्तमान विधायक ने धोखा किया है जिसके चलते इस चुनाव में गुर्जर समाज ने भाजपा का समर्थन करने का निर्णय लिया है। पिछले पांच वर्ष के कुशासन में समाज के मदन मणकस की हत्या जैसे बड़े हत्याचार विधायक ने समाज पर करवाये है। इस दौरान उमराव गुर्जर पूर्व सरपंच ककराना, श्रवण गुर्जर पूर्व सरपंच मण्डावरा, दीवान गिराटी पोंख, पप्पू गुर्जर पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मणकसास, पूर्व पंसस मंडावरा राजेन्द्र गुर्जर, मुकेश गुर्जर छापोली, झाबरमल गुर्जर मंडावरा, नरेश गुर्जर मणकसास, बजरंग पहलवान, नरेश खटाना नंगली, रामनिवास खटाना नंगली, बजरंग पहलवाल पोंख, सुमेर लम्बोड किशोरपूरा, सुरेश गुर्जर खोह, लीलाराम खटाना किशोरपूरा, धमेन्द्र चौहान गिरावड़ी, नन्दराम गुरू बागोरा, भोपाल गुरू बागोरा, गोकूल गुरू गिरावड़ी, रामचन्द्र गुरू धोलामेड़, प्रभू गुर्जर बूरली, रामेश्वर कसाना कालसियां की ढ़ाणी, बनवारी लाल गुर्जर धोलामेड़, पूर्व सरपंच मणकसास भजनाराम गुर्जर, प्रभातराम गुर्जर जहाज, सांवरमल कालस, कैप्टन रामावतार, रामेश्वर खटाना खोह, भोपाल गुर्जर पूर्व जिपंस गिरावड़ी, महाबीर फौजी मणकसास, गिरधारी मणकस मणकसास आदि मौजूद रहे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...