Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
मुख्यमंत्री ने दिलाई शपथ
चिराना, [मुकेश सैनी ] सचिवालय परिसर में आयोजित सचिवालय कर्मचारी की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में दुदाना का बास, डूमरा निवासी मुकेश महला के उपाध्यक्ष बनने पर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री महोदय द्वारा शपथ दिलाई गयी। कार्यकम की अध्यक्षता मुख्य सचिव उषा शर्मा ने की। महला कार्यालय प्रमुख शासन सचिव प्रशासनिक सुधार विभाग में सहायक अनुभागाधिकारी के पद पर कार्यरत है। सचिवालय कर्मचारी संघ का उपाध्यक्ष बनने अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी झुंझुनू उम्मेद सिंह महला ने मुकेश को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। पूर्व में भी मुकेश महला सचिवालय कर्मचारी संघ में संयुक्त सचिव के पद पर कार्य कर चुके है ।
