Archive Notice: This article was originally published on 21 नवम्बर 2024.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

नीमकाथाना, राज्य सरकार के निर्देशों की पालना में जनभावना के अनुरूप पारदर्शी एवं संवेदनशील वातावरण में आमजन की परिवेदनाओं, समस्याओं की सुनवाई एवं त्वरित समाधान के लिए जिला कलेक्टर शरद मेहरा के निर्देशानुसार जिला स्तरीय जनसुनवाई गुरूवार को कलक्टर कार्यालय में आयोजित हुई। जनसुनवाई में चारागाह भूमि पर अतिक्रमण, कृषि कनेक्शन करवाने, दर्ज रास्ता खुलवाने, रोड़ बनवाने का मुआवजा दिलवाने,,अतिक्रमण हटाने, मंदिर की भूमि से अतिक्रमण हटाने, सड़क से कचरा हटवाने, मुख्यमंत्री सहायता कोष से मदद दिलवाने, हैवी ब्लास्टिंग के प्रकरण प्राप्त हुए। सबसे अधिक राजस्व विभाग के 56 प्रकरण, पंचायती राज के 18, पुलिस व नगर परिषद् के दस-दस प्रकरणों सहित कुल 115 प्रकरण प्राप्त हुए। जिनके निस्तारण के संबंध में संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

जनसुनवाई में गांवडी गांव में नहर के उपर सड़क निर्माण करवाने की शिकायत पर नीमकाथाना बीडीओ को संबंधित अधिकारी को चार्ज शीट देने के निर्देश दिए। चला गांव में जर्जर भवन के तुडवाने की ग्राम विकास अधिकारी द्वारा दी गई रिपोर्ट की अतिरिक्त जिला कलक्टर को जांच करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर मेहरा ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए की एक बार रास्ता खुलवाने के बाद यदि दुबारा बंद कर दिया जाता है, तो संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश दिए। जगतसिंह नगर में लीज धारकों द्वारा निजी खातेदारी भूमि में से रास्ता बनाकर वहान ले जाने की शिकायत पर कलेक्टर ने पुलिस को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। गणपति माइंस के द्वारा हैवी ब्लास्टिंग की शिकायत पर खनन विभाग के अधिकारियों को जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिए। नाथूसर गांव में तहसीलदार द्वारा गलत रास्ता काटने की शिकायत पर श्रीमाधोपुर एसडीम को 3 दिन में जांच कर रिपोर्ट देने तथा ग्राम नाथूसर में ही बिना मान्यता के चल रहे विद्यालय की शिकायत पर जिला शिक्षा अधिकारी को जांच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए ।

जिला कलक्टर शरद मेहरा ने जिला स्तरीय जनसुनवाई के दौरान वीसी के माध्यमसे जुडे सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत और ब्लॉक लेवल पर जनसुनवाई नियमित रूप से आयोजित करते हुए इनसे संबंधित शिकायतों को संपर्क पोर्टल पर दर्ज करना व उनका समय पर निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देशित किया कि ब्लॉक स्तर पर, ग्राम पंचायत स्तर पर प्रकरण जन सुनवाई के लम्बित है जिनका प्राथमिकता से निस्तारण करें तथा निस्तारित प्रकरणों को जन सुनवाई मॉड्यूल पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यदि परिवादी अपनी की गई शिकायत से असंतुष्ट हो तो उसे बुलाकर जनसुनवाई करें। जन सुनवाई में जो भी परिवाद प्राप्त हुए उस पर जिला कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को गंभीरता लेकर कार्य पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। अतिरिक्त जिला कलक्टर भागीरथ षाख ने सम्पर्क पोर्टल के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए स्वायत्त शासन, राजस्व, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों के प्रकरणों तथा स्टार मार्क के प्रकरणों को तत्काल निस्तारण करना सुनिश्चित करें। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर भागीरथ शाख , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गीरधारी लाल शर्मा सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...