Archive Notice: This article was originally published on 3 दिसम्बर 2024.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

बालाजी क्रेशर का बताया जा रहा है डंपर चालक अर्जुन सिंह

उदयपुरवाटी, क्षेत्र के ग्राम पंचायत छापोली स्थित बालाजी क्रेशर का डंपर चालक की मौत का मामला सामने आया है। क्रेशर मालिक रणवीर धायल ने दी जानकारी के अनुसार अर्जुन सिंह पुत्र देदराज जाति जाट उम्र 63 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 10 मिर्जावास, साखू, तहसील लक्ष्मणगढ़ का रहने वाला है। जो बालाजी क्रेशर पर काफी समय से काम कर रहा था। सुबह लगभग 8:00 बजे डंपर को स्टार्ट कर बोनट खोलकर चेक कर रहा था। इस दौरान फैन बेल्ट में दुपट्टा लिपटने से अर्जुन सिंह की मौत हो गई। जिसको निजी वाहन से राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर ने जांक के बाद मृत घोषित कर दिया। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को मोर्चरी में रखवाया गया। अर्जुन सिंह के एक लड़का अमित 20 वर्ष व एक लड़की मनिषा 17 वर्ष है। लड़का अमित मर्चेंट नेवी में कार्यरत तथा लड़की अध्ययन कर रही है। पत्नी सरिता गृहणी है। क्रेशर मालिक रणवीर धायल ने कहा कि मृतक के परिवार की जितनी हो सके उतनी मदद करूंगा। क्योंकि यह काफी वर्षों से यहां मजदूरी कर रहा था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार परिजनों के आने के बाद बुधवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। इस मामले में अभी तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई गई है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद ही आगे की जांच की जाएगी।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...