Archive Notice: This article was originally published on 30 अगस्त 2024.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

अजीतगढ़, [विमल इंदौरिया] श्रीमाधोपुर उपखण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत किशोरपुरा में उपखंड अधिकारी श्रीमाधोपुर के आदेशों की पालना में श्रीमाधोपुर तहसीलदार जगदीश प्रसाद बैरवा के नेतृत्व में शुक्रवार को राजस्व टीम द्वारा राजस्व ग्राम किशोरपुरा के खसरा नं 200 से गुजरने वाले प्रचलित रास्ते को जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटाकर कर खुलवाया गया । प्रार्थी कैलाश सैनी ने उपखण्ड अधिकारी श्रीमाधोपुर को राजस्व ग्राम पंचायत किशोरपुरा के खसरा नम्बर 200 से गुजरने वाले प्रचलित रास्ते पर सहखातेदारों द्वारा न्यायालय स्थगन की आड़ में तारबंदी कर रास्ता अवरूद्ध करने की शिकायत की। शिकायत का सत्यापन पटवारी हल्का सविता मीना से करवाने पर शिकायत सही पाई गई।जिस पर उपखण्ड अधिकारी श्रीमाधोपुर के आदेश की पालना में श्रीमाधोपुर तहसीलदार जगदीश प्रसाद बैरवा व पटवारी हल्का किशोरपुरा सविता मीना द्वारा दोनों पक्षों की समझाईश कर अतिक्रमण हटाकर रास्ता सुचारू करवाया गया व भविष्य में अतिक्रमण न करने बाबत पाबंद किया गया।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...