Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
उदयपुरवाटी, नगरपालिका ईओं वर्षा चौधरी ने गुरूवार को कस्बे के विभिन्न हॉस्पिटल व शिक्षण संस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ईओं चौधरी ने फायरसैफ्टी को लेकर उपकरण चैक किये तो एक हॉस्पिटल के अलावा सभी में पर्याप्त उपकरण नही मिले। कईयों के पास तो फायर की एनओसी भी नही थी। सभी को मौखिक निर्देश देकर उपकरण लगाने व एनओसी लेने के लिये कहा। ईओं के साथ में निरीक्षण के दौरान एसआई अमित चांवरिया, फायरमैन प्रकाशचंद चौधरी भी मौजूद रहे।
