Archive Notice: This article was originally published on 7 मार्च 2025.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

पूर्व सांसद अहलावत बाबा श्याम के जत्थे में पैदल यात्रा में कर रही हैं शिरकत

उदयपुरवाटी, कस्बे में झुंझुनू पूर्व सांसद संतोष अहलावत का भव्य स्वागत किया गया। जानकारी के अनुसार सातबत्ती पर पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष गीदा राम सैनी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा व पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। वहीं कस्बे की पांचबत्ती पर सर्व समाज के द्वारा 21 किलो की पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। स्वागत के दौरान पूर्व सैनी समाज अध्यक्ष विनय सैनी, मंडल अध्यक्ष एडवोकेट लक्ष्मण सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष गीदा राम सैनी, पार्षद घनश्याम स्वामी, दिनेश सैनी, ललित सोनी, तेजस छींपा, संदीप सोनी, कपिल शर्मा, हितेश सैनी, पवन साह, धनाराम सैनी, देवकीनंदन गुप्ता, राम बल्लभ खेराड़ी सहित भाजपा के पूर्व तथा वर्तमान जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...