Archive Notice: This article was originally published on 29 जून 2024.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

नीमकाथाना, [अमित अग्रवाल ] जिले के पुलिस अधीक्षक नीमकाथाना प्रवीण नायक नूनावत आईपीएस ने पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार होटल ढ़ाबों में अवांछनीय व अवैध गतिविधियों पर रोकथाम करने तथा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होटल संचालकों तथा फरार अपराधियों, जो होटल ढ़ाबों में शरण लेते के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उच्चाधिकारियों के निर्देशों के क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमकाथाना गिरधारीलाल शर्मा आरपीएस व उमेश गुप्ता वृत्ताधिकारी अजीतगढ़ के निर्देशन मे इन्द्राज सिंह थानाधिकारी पुलिस थाना थोई और जिला स्पेशल टीम नीमकाथाना द्वारा अवैध गतिविधियों में लिप्त/फरार अपराधी जो होटल ढ़ाबों में शरण लेते हैं कि धरपकड़ के दौराने संयुक्त कार्यवाही करते हुये रॉयल होटल छापर पुलिस थाना थोई के संचालक सुनील कुमार पुत्र ख्यालीराम जाति जाट उम्र 30 साल निवासी गोविन्दपुरा पुलिस थाना सदर नीमकाथाना जिला नीमकाथाना को अवैध गतिविधियों मे लिप्त पाया जाने पर गिरफ्तार किया गया।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...