Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
विशाल जागरण में बाहर के सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा दी जाएगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
उदयपुरवाटी, क्षेत्र के निकटवर्ती ग्राम पंचायत टोडपुरा भैंरुजी बणी में शनिवार व रविवार को महा आरती, विशाल जागरण एवं मेला आयोजित होगा। जानकारी के अनुसार जय माता सेवा समिति मेला कमेटी के गंगाधर कुमावत ने जानकारी देते हुए बताया कि 5 अक्टूबर 2024 शनिवार को प्रातः 9:00 बजे से ठाकुर जी महाराज के मंदिर से माता जी के मंदिर भेरुजी बणी तक कलश यात्रा निकली जाएगी, इसके पश्चात दुर्गा माता की महा आरती होगी। 6 अक्टूबर 2024 रविवार को प्रातः 10:00 बजे से दुर्गा माता मंदिर परिसर में मेला आयोजित होगा। इस दौरान विशाल जागरण श्याम म्यूजिक कंपनी के बाहर से आए हुए सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएगी। जिसमें जयपुर से गायकर पूजा शर्मा, गायकर राजेश चौधरी, डांसर नीमकाथाना थोई से संगीता यादव, सोनू सपेरा, अजमेर से रवीना, महक राजस्थानी, बीकानेर से सोनिया कालबेलिया द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की रंगारंग प्रस्तुतियां दी जायेगी।
