Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
नीमकाथाना, पेयजल और यमुना का पानी नीमकाथाना लाने के लिए 21 दिन से कलेक्ट्रेट के सामने धरना जारी हैं। धरने में आज बोपिया ओर छाजा की नांगल क्षेत्र के लोगो ने धरने को समर्थन दिया। धरने में मौजूद लोगो ने पेयजल के लिए कुम्भाराम लिफ्ट का पानी लाने की पुरजोर मांग की। विधायक सुरेश मोदी ने कहा कि यमुना समझौता किया है राज्य के हितो की अनदेखी करके समझौता किया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने अपनी विधानसभा में बयान दिया है कि हम पहले 1300 क्यूनिक का जल समझौता किया था अब हम 2400 क्यूसिक पानी की क्षमता कर ली है। ऐसी स्थिति में तुलाई माह में 8-10 दिनों का बाढ का पानी तीन पाईपों में देगे। ऐसी स्थिति मे इस क्षेत्र को कुछ भी पानी नहीं मिलेगा। आज धरने में एकजुट होकर सरकार से मांग रखी कि कुम्भाराम लिफ्ट परियोजना में 7800 करोड़ की योजना की सभी तकनीकी ओर वितीय स्वीकृतियां पूर्व सरकार ने जारी की जा चुकी है। सरकार इस योजना के बारे में विस्तार से बताये। इस मौके पर विजय सिंह गुर्जर, सुरेन्द्र कुमार, राजेश गुर्जर, सत्यानारायण, रामनिवास, दीपक, धर्मपाल, रामसिंह, शिवकुमार, राजपाल, सावंतराम, कृष्णकुमार, पी.डी. यादव, बालूराम यादव, श्रीराम कुरबड़ा, महेन्द्र सिंह नेहरा, महेश कुमार, भोपालराम सैनी, सुभाष सिंघल, राजेन्द्र कैरवाली, कांताप्रसाद शर्मा, भागूराम, जमन लाल यादव, सहित अनेक किसान मौजूद रहे।
