Archive Notice: This article was originally published on 20 फ़रवरी 2024.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

नीमकाथाना, किसान संघर्ष समिति नीमकाथाना के बैगर तले किसान संघर्ष समिति ने दूसरे दिन कलेक्टर कार्यालय के पास आर.टी.ओ. कार्यालय के पास यमुना नहर का सिंचाई का पानी समूचे नीमकाथाना में लाने के धरना जारी रहा। आज सैकड़ो किसानो के साथ नीमकाथाना व्यापार महासंघ ने भी संघर्ष समिति को अपना समर्थन दिया।

विधायक सुरेश मोदी ने कहा कि किसान है तो व्यापार है, यमुना नदी का पानी समूचे उपखंड में आये यही हमारी मांग है जब तक पानी यमुना नहरी पानी हमारे खेतों तक नहीं आयेगा धरना अनिश्चित काल तक जारी रहेगा। विधायक मोदी ने कहा कि आज यमुना पानी को लेकर सरकार के बीच जो समझौता हुआ है उसमें नीमकाथाना कितना पानी मिल रहा है यह समझौता पूर्ण रूप से सामने आये। इस समझौते को कोई समाधान हुआ कि कैसे पानी आयेगा और कौन-कौन से क्षेत्र में आयेगा। पीने का पानी के लिए पहले ही कुम्भाराम लिफ्ट परियोजना के पानी के लिए बजट मंजूर हो गया है। लेकिन अब तक इस परियोजना का भी कोई समाधान नहीं हुआ है। लेकिन किसानों कि यमुना नहर के पानी मांग को पूरी करे और किसानों को संतोष जनक जबाव दे।

धरना प्रदर्शन में यह रहे मौजूद-
इस धरना प्रदर्शन में गोवर्धन तेतरवाल जिला अध्यक्ष किसान महापंचायत नीमकाथाना, बलदेव यादव अध्यक्ष, प्रधान प्रतिनिधि राजेन्द्र यादव, राजपाल डोई, डॉ जे.पी. यादव,, रामगोपाल मेगोतिया, बालूराम यादव, बनवारी लाल सैनी, राजपाल डोई, सुरेश यादव, भोपाल सैनी, कमलेश अग्रवाल, रामजस नेहरा, सतीश खरबास, रामसिंह बिजारिणया, सुभाष सिंघल, अवतार गुर्जर, देवेन्द्र सिंह, सुभाष सिंघल, महबूब कुरेशी, कृष्ण यादव, हरफूल श्रीराम रघुवीर, शंकर खरबास, भगवानाराम खरबास, बालूराम यादव, सांवताराम गुर्जर, नरेश सैनी, महाराम, सतीश शर्मा, सुभाष यादव, झाबर मल यादव, महेंद्र लाम्बा, हरफूल चौधरी मौजूद रहे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...