Archive Notice: This article was originally published on 2 अक्टूबर 2024.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

अधिकारियों ने लिया जायजा पुराने पंचायत भवन में चलेगा ओषधालय

ककराना, [ भरत सिंह कटारिया] उपखंड के ग्राम किशोरपुरा में काफी प्रयासों के बाद आयुर्वेद विभाग ने ग्राम की सुध लेते हुए ग्राम को नई सौगात दी है । मिले आदेश के अनुसार अब किशोरपुरा ग्राम में भी नया आयुर्वेद का राजकीय आयुर्वेद औषधालय खुलेगा। इस संदर्भ में निदेशालय से पारित आदेशों की पालना में आज यहां आयुर्वेद औषधालय हेतु भूमि का अवलोकन किया गया । आयुर्वेद टीम द्वारा उचित स्थान चिन्हित किये । इस मौके पर आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डॉ.रमेश कुमार शर्मा,ब्लॉक नोडल अधिकारी डॉ राजेंद्र कुमावत,सहायक प्रशासनिक अधिकारी रामकिशोर शर्मा यहां मौजूद रहे । ब्लॉक नोडल अधिकारी ने बताया की चिन्हित किए गए भवन की साफ सफाई व अन्य व्यवस्थाएं माकूल हो जाती है तो शीघ्र ही आयुर्वेद चिकित्सा की सेवा ग्रामवासियों को मिलने लगेगी। गांव के यूथ नेता सुदर्शन सिंह शेखावत और पंकज मीणा ने ओषाधालय की स्वीकृति के लिए विभाग के अधिकारियों और सरकार का आभार प्रकट किया है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...